Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डप्रभावित क्षेत्र को नहीं मिल पाया ट्रीटमेंट चार्टन लॉज में भूस्खलन रोकने...

प्रभावित क्षेत्र को नहीं मिल पाया ट्रीटमेंट चार्टन लॉज में भूस्खलन रोकने के लिए तिरपाल सहारा

नैनीताल शहर के चार्टन लॉज क्षेत्र में सितंबर 2023 में हुए भूस्खलन के बाद से संवेदनशील बना हुआ है। इधर भारी बारिश के बाद भी विभाग सुरक्षा कार्य नहीं कर पाया है। जबकि पूर्व में भू वैज्ञानिकों ने स्थायी ट्रीटमेंट के कार्य में लेट लतीफी को खतरनाक बताया है। अब भारी बरसात के दौरान भयभीत लाेगों ने क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए पुरानी तिरपाल को व्यवस्थित किया है।बीते 23 सितंबर 2023 को चार्टन लाॅज क्षेत्र में भूस्खलन के बाद दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया था। इसके नीचे के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद प्रशासन ने 22 मकानों पर ताला लगाकर वहां से लोगों को हटा दिया।

भू वैज्ञानिकों के निरीक्षण के बाद लोनिवि ने भूस्खलन रोकने के लिए जियो बैग की दीवार लगा दी थी जबकि ऊपरी क्षेत्र में तिरपाल डाल दी थी। हालांकि विभाग ने क्षेत्र में सुरक्षा कार्य कराने की बात कही थी लेकिन विभाग सुरक्षा कार्य नहीं कर पाया है जबकि सुरक्षा के लिए लगाई गई जियो बैग की अस्थायी दीवार भी टूट गई है।भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के नीचे खाली भूमि के स्वामी की ओर से आपत्ति के चलते काम शुरू नहीं किया जा सका था। भूमि के स्वामी से बात कर धीमी गति से कार्य शुरू कर दिया है जिसके बाद स्थायी ट्रीटमेंट के लिए प्रस्ताव बनाए जाएंगे। – रत्नेश सक्सेना, ईई, लोनिवि नैनीताल।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments