Sunday, November 2, 2025
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशसप्लाई रुकने से ICU में भर्ती आठ मरीजों की हालत बिगड़ी अस्पताल...

सप्लाई रुकने से ICU में भर्ती आठ मरीजों की हालत बिगड़ी अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन फटने से हुआ धमका और धुआं

नोएडा के सेक्टर 66 स्थित निजी अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास अचानक ऑक्सीजन पाइप फटने से अफरा-तफरी मच गई। लाइन फटने से हुई तेज आवाज और धुआं होने से सभी मरीज बाहर की ओर भागने लगे। दूसरी ओर लाइन फटने से गंभीर मरीजों को दी जा रही ऑक्सीजन सप्लाई भी बाधित हो गई, इससे कुछ देर के लिए मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मामले को लेकर मौके पर फेस 3 थाने की पुलिस पहुंची। अस्पताल प्रबंधन ने मौके पर आइसीयू में भर्ती मरीजों को पास के अस्पताल में एंबुलेंस के सहारे शिफ्ट किया गया। आनन-फानन पांच मरीजों को शिफ्ट किया गया।

इसके बाद अन्य गंभीर मरीजों को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। इतनी देर में सभी मरीजों के परिजनों को भी जानकारी दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार करीब आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों को शिफ्ट किया गया। आज फायर स्टेशन फेस-3 पर ममूरा स्थित निजी अस्पताल में ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने के कारण माइनर ब्लास्ट हुआ था जिस कारण मरीजों को तत्काल एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है न ही किसी प्रकार की कोई आगजनी हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है। – फेस 3 थाना प्रभारी

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments