Wednesday, April 8, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डडीएम ने तत्काल प्रभाव से लागू की व्यवस्था विवाह समारोह के लिए...

डीएम ने तत्काल प्रभाव से लागू की व्यवस्था विवाह समारोह के लिए दो व्यावसायिक सिलिंडर मिलेंगे

नैनीताल में एलपीजी आपूर्ति में कठिनाइयों के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत विवाह समारोहों के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर ही आवंटित किए जाएंगे। यह व्यवस्था नैनीताल में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक एलपीजी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत, सिलिंडरों के आवंटन के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने और उनके परीक्षण के बाद अस्थायी गैस कनेक्शन की संस्तुति की जाएगी। नैनीताल के अंतर्गत तहसील स्तर पर अधिकारियों को नामित किया गया है। नामित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदक से दस्तावेज प्राप्त कर उनकी जांच करें। जांच के उपरांत, वे अस्थायी गैस कनेक्शन हेतु संस्तुति करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश देंगे। यह कदम एलपीजी की सुचारु आपूर्ति और प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

नैनीताल में व्यवस्थति ढंग से बंटे गैस सिलिंडर
नैनीताल शहर में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थित तरीके से गैस सिलिंडर बांटे गए। पर्वत गैस एजेंसी के अनुसार तल्लीताल डांठ, पुलिस लाइन क्षेत्र में 45-45, एटीआई क्षेत्र में भी 45, डीएसबी क्षेत्र में 35 और नारायण नगर में 25 सिलिंडर बांटे गए। एजेंसी मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित किया गया है। रोस्टर के अनुसार पहले दिन ही सूची बनाकर प्रसारित की जा रही है। उन्होंने लोगों से बिना जरूरत गैस की अतिरिक्त बुकिंग न करने की अपील की।

खैरना में सिलिंडर लेने के लिए उमड़ पड़े लोग
खैरना-गरमपानी बाजार में मंगलवार को गैस वाहन पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिलिंडर लेने के लिए लोगों में होड़ मचने के चलते बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई लोग सिलिंडर लेने के लिए गैस वाहन पर चढ़ गए।खैरना पुलिस ने सिलिंडरों का वितरण कराया। कई लोगों की ओटीपी नहीं आने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों सिलेंडर खत्म होने पर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। बेतालघाट गैस एजेंसी के प्रबंधक मोहन चंद्र कांडपाल ने बताया कि बाजार के लिए 216 गैस सिलिंडर भेजे गए थे। कुछ समय बाद दोबारा वाहन भेजकर शेष उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments