Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्ड25 को खुलेंगे कपाट राज्यपाल गुरमीत सिंह की मौजूदगी में श्रद्धालुओं का...

25 को खुलेंगे कपाट राज्यपाल गुरमीत सिंह की मौजूदगी में श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगवाई में हेमकुंड के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने श्रद्धालुओं को रवाना किया। 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे की साज-सज्जा भी होने लगी है। गोविंदघाट गुरुद्वारे में इस वर्ष नए मॉडल का गेट स्थापित किया गया है। हेमकुंड की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू होगी। आज 22 मई को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ।

मंगलवार को एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ ही यात्रा से जुड़े अफसरों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा मार्ग पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और संचार सुविधा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए गरम पानी की व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम ने यात्रा मार्ग पर चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। यात्रा के दौरान किसी भी तीर्थयात्री को परेशानी न हो, इसके लिए विभाग अपनी तैयारी पूरी रखें। इधर, गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, गुरुद्वारों की साज-सज्जा का काम चल रहा है। हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments