Thursday, April 2, 2026
spot_img
Homeअपराधपिता ने नुकीली चीज से वार कर इकलौते बेटे की ले ली...

पिता ने नुकीली चीज से वार कर इकलौते बेटे की ले ली जान शराब को लेकर हुआ विवाद

रुड़की में पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला में एक पिता ने अपने इकलौते पुत्र की किसी नुकीली चीज से मारकर हत्या कर दी। पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला निवासी घसीटा का अपने पुत्र सन्नी (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी शराब का आदि था और घर मे हंगामा करता था। पिता पुत्र को शराब पीने के लिए मना करता था। शुक्रवार को भी सन्नी ने शराब पी थी।

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पिता ने किसी नुकीली चीज से बेटे के सीने में वार कर दिया। जिससे सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता मौके से फरार हो गया। सूचना पर सीओ नरेंद्र पंत एसओ रविंद्र कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक घसीटा का इकलौता पुत्र था और मजदूरी करता था।मृतक की पत्नी सुषमा और उसके बेटे आयुष (15) बेटी प्रणिती (8) और दिव्या (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शराब को लेकर पिता के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments