Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डदमकल विभाग कर रहा है नुकसान का मूल्यांकन कंप्यूटर सर्विस सेंटर में...

दमकल विभाग कर रहा है नुकसान का मूल्यांकन कंप्यूटर सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग पूरा सामान जलकर राख

एक कंप्यूटर प्रिंटर सर्विस सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा स्थित महेश कुमार का कंप्यूटर प्रिंटर सर्विस सेंटर है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम वह सर्विस सेंटर बंद कर घर चले गए थे। रात करीब आठ बजे आसपास के लोगों ने सर्विस सेंटर से धुआं निकलता देखा और सूचना महेश कुमार को दी।

जब तक महेश कुमार सर्विस सेंटर पर पहुंचे तब तक आग ने आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आसपास के लोगों ने आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन आग लगातार भड़कती गई। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सर्विस सेंटर में रखा कंप्यूटर का सामान और अन्य सामान जलकर खराब हो चुका था। दमकल विभाग के लीडिंग फायर मैन अतर सिंह राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग सर्किट से लगना प्रतीत हो रही है। वहीं, आग की सूचना पर एएसपी कुश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और सर्विस सेंटर मालिक से आग से हुए नुकसान की जानकारी ली।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments