Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeखास खबरऐतिहासिक 30 मई को आयोजित होगी पासिंग आउट परेड पहली बार NDA...

ऐतिहासिक 30 मई को आयोजित होगी पासिंग आउट परेड पहली बार NDA से 17 महिला कैडेटों का बैच हुआ स्नातक

भारत की रक्षा सेवाओं के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ा है। पहली बार नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) से 17 महिला कैडेट्स ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है। ये सभी महिला कैडेट्स अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा के लिए तैयार हैं। बता दें कि, एनडीए की 148वीं कोर्स का दीक्षांत समारोह आज पुणे में मौजूद एनडीए कैंपस में हुआ। इस अवसर पर 300 से ज्यादा पुरुष कैडेट्स के साथ 17 महिला कैडेट्स को भी डिग्री प्रदान की गई। अब 30 मई को इन सभी कैडेट्स की पासिंग आउट परेड (पीओपी) आयोजित की जाएगी।

एनडीए कमांडेंट ने की सराहना
एनडीए के कमांडेंट वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने महिला कैडेट्स की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, ‘महिला कैडेट्स ने एक मिसाल कायम की है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये सभी आने वाले समय में प्रेरणादायक नेता बनेंगी।’

कुल 339 कैडेट्स को मिली डिग्री
दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से कुल 339 कैडेट्स को स्नातक की डिग्रियां दी गईं। इनमें:

84 कैडेट्स को B.Sc डिग्री
85 को कंप्यूटर साइंस
59 को बी.ए. (Bachelor of Arts)
111 को बीटेक (B.Tech) की डिग्री मिली।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments