Monday, December 22, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डअस्पताल को मिलनी शुरू हुई पंर्याप्त एंटी रैबीज वैक्सीन

अस्पताल को मिलनी शुरू हुई पंर्याप्त एंटी रैबीज वैक्सीन

उप जिला अस्पताल विकासनगर को पर्याप्त एंटी रैबीज वैक्सीन मिलनी शुरू हो गई है। इससे अस्पताल में कुत्ते, बंदर और बिल्ली के काटने के बाद उपचार के लिए आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले एक दिन में 10 लोगों को ही एआरवी की डोज मिल पा रही थी। 10 अन्य लोगों को अगले दिन बुलाया जा रहा था। अब पर्याप्त आपूर्ति से मरीजों को लौटना नहीं पड़ रहा है। उप जिला अस्पताल में रोजाना 20 से 25 लोग एआरवी लगवाने के लिए आते हैं।

पहले अस्पताल को एआरवी की दो वायल ही मिल रही थी। एक वायल में पांच लोगों का वैक्सीनेशन होता है। इस तरह से दो वायल में 10 लोगों को ही टीका लग पाता था। अन्य लोगों को अगले दिन बुलाया जाता था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। अस्पताल में एआरवी की पांच वायल आपूर्ति शुरू हो गई। उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि एआरवी की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो गई है। अस्पताल को दैनिक खपत के अनुसार एआरवी की पांच वायल मिल रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments