Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeअपराधमुकदमा दर्ज पत्नी से मारपीट कर छोड़कर चला गया पति

मुकदमा दर्ज पत्नी से मारपीट कर छोड़कर चला गया पति

सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने पति पर मारपीट कर छोड़कर जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गामिनी निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी बीते 27 अप्रैल को प्रिंस सैनी निवासी ग्राम मेती हसनपुर सहारनपुर से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुर सलेखचंद, सास कल्ली, ननद भारती, देवर शेखर, पूजा सैनी, सीमा कम दहेज लाने को लेकर ताने देने लगे थे। रोजाना उससे मारपीट करने लगे। छह फरवरी को सभी कहने पर प्रिंस सैनी ने उससे मारपीट की। आरोप है कि उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि इसके बाद फिर पति ने उससे मारपीट की और उसे यहां छोड़कर चला गया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments