लालकुआं। रेलवे प्रशासन 05045/05046 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी को लालकुआं से 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को चलाएगा। 05546 राजकोट-लालकुआं विशेष गाड़ी राजकोट से 6 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को 4 फेरों के लिए चलेगी। लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी पांच अप्रैल को लालकुआं से 12:35 बजे प्रस्थान कर किच्छा, बरेली सिटी, उझानी, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, दौसा, दूसरे दिन जयपुर, फुलेरा, जोधपुर, लूनी, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा जं, वीरमगाम, सुरेंद्रनगर तथा वांकानेर जं. से 16:45 बजे प्रस्थान कर राजकोट 18:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में राजकोट-लालकुआं विशेष गाड़ी 6 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से 22:30 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो, स्लिपर श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक ट्रेन पांच अप्रैल से हर रविवार चलेगी
RELATED ARTICLES







