Friday, April 3, 2026
spot_img
Homeअपराधपकड़े गए लोगों में ASP का महानगर अध्यक्ष भी शामिल काशीपुर में...

पकड़े गए लोगों में ASP का महानगर अध्यक्ष भी शामिल काशीपुर में बवाल काटने के पांच और आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर आई लव मोहम्मद जुलूस के बवाल में शामिल पांच अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में आजाद समाज पार्टी का महानगर अध्यक्ष एम राहुल भी शामिल है। जुलूस में विवाद के दौरान वीडियो में ये लोग मौजूद पाए गए हैं।रविवार देर रात शहर में आई लव मोहम्मद जुलूस निकाला गया था, जिसमें युवकों व नाबालिगों ने पुलिस के साथ मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। इस मामले के आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है। पुलिस ने बुधवार को करीब 15-16 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कचहरी पाकीजा निवासी फरदीन (19), पाकीजा कॉलोनी निवासी मोहम्मद अर्श, मोहल्ला अल्लीखां निवासी रवीश (18), बांसफोड़ान काशीपुर निवासी सालिम (18) और मोहम्मद अब्बास राहुल उर्फ एम राहुल शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज व जुलूस के वीडियो में इन लोगों को देखा गया है। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि जुलूस में मारपीट के दौरान उक्त आरोपी भी मौजूद थे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस ने जुलूस के मास्टरमाइंड सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, 12 नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड (जेजे बोर्ड) के समक्ष पेश किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments