Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डगेबिया नाले से निकले कूड़े को निगम प्रशासन ने उठवाया

गेबिया नाले से निकले कूड़े को निगम प्रशासन ने उठवाया

काशीपुर। मानसून के मद्देनजर गेबिया नाले की सफाई के बाद निकाला गया कूड़ा लगभग एक सप्ताह से कॉलोनी में ही सड़ रहा था। नगर निगम क्षेत्र में मानसून से पहले नाले-नालियों की नगर निगम प्रशासन की ओर से सफाई कराई जा रही है। इसी के अंतर्गत मानपुर रोड स्थित गेबिया नाला की भी सफाई एक ठेकेदार से कराई जा रही है। करीब लगभग एक सप्ताह पहले संबंधित ठेकेदार ने मानपुर रोड स्थित प्रभु विहार कॉलोनी में गेबिया नाले की सफाई कराई लेकिन कचरे को निकालकर वहीं किनारे छोड़ दिया था। भीषण गर्मी के बीच कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

खबर का संज्ञान लेकर नगर निगम प्रशासन ने सोमवार की सुबह ही प्रभु विहार कॉलोनी में संबंधित ठेकेदार से गेबिया नाला से निकाले गए कूड़ा का निस्तारण कराकर सड़क साफ कराई। निगम के सहायक नगर आयुक्त संजय दत्त कापड़ी ने बताया कि गेबिया नाला सफाई का एक व्यक्ति को ठेका दिया गया है। कूड़ा गीला होने के कारण नहीं उठ सका था। अब प्रभु विहार कॉलोनी में गेबिया नाला से निकले कूड़े का निस्तारण कराकर रास्ते की सफाई करा दी गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments