Friday, March 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डयात्रा से पहले होगी शुरू बीकेटीसी की वेबसाइट पर मिलेगी धामों में...

यात्रा से पहले होगी शुरू बीकेटीसी की वेबसाइट पर मिलेगी धामों में पूजा सहित हर जरूरी जानकारी

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की वेबसाइट के माध्यम से अब देश दुनिया के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा व धामों में पूजा से संबंधित हर जरूरी जानकारी आसानी मिलेगी। बीकेटीसी की वेबसाइट को उच्चीकृत करने का काम चल रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले वेबसाइट पर सभी जानकारी मिलने शुरू हो जाएगी।बीकेटीसी के अधीन बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा 47 मंदिर हैं। इन मंदिरों में पूजा पाठ व दर्शन बीकेटीसी के माध्यम से कराए जाते हैं। वर्तमान में बीकेटीसी की वेबसाइट बनी है लेकिन पिछले कई वर्षों से वेबसाइट अपडेट नहीं हुई है। जिस कारण देश दुनिया के श्रद्धालुओं को मंदिरों में पूजा पाठ व दर्शन से संबंधित जानकारी नहीं मिल पाती है।बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि वेबसाइट को उच्चीकृत किया जा रहा है। वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिरों में पूजा व्यवस्था के अलावा सभी जानकारी मिलेगी। बीकेटीसी के विश्राम गृहों के साथ ही विशेष पूजा शुल्क, बुकिंग की जानकारी दी जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments