Saturday, November 8, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डदोबांस में अंधड़ से उड़ी दो मकानों की छत

दोबांस में अंधड़ से उड़ी दो मकानों की छत

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में मौसम की बेरुखी लोगों पर भारी पड़ रही है। दोबांस में अंधड़ से दो मकानों की छत उड़ गई जबकि जीआईसी के पास तीन पेड़ गिर गए। हालांकि इन घटनाओं में बड़ा नुकसान होने से बच गया।दोबांस में बीते बुधवार रात अंधड़ से कुनकटिया निवासी हीरा राम और केशव राम के घरों की छत उड़ गई। बारिश का पानी भीतर घुसने से राशन सहित अन्य सामान बर्बाद हो गया। परिवार के लोगों को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी। वहीं जीआईसी के पास एक चीड़ और दो बांज के विशालकाय पेड़ गिर गए। संयोग से पेड़ जीआईसी भवन और आसपास के मकानों पर नहीं गिरे नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। पूर्व क्षेत्र पंचायत खीमराज जोशी ने प्रशासन ने शीघ्र नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments