Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeअपराधकिशोरी की तबीयत खराब होने के बाद खुला था राज दुष्कर्म का...

किशोरी की तबीयत खराब होने के बाद खुला था राज दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा राजस्व पुलिस के हत्थे

अल्मोड़ा। तहसील क्षेत्र के एक राजस्व गांव में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ छात्रा के परिजनों ने राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस ने परिजनों की नामजद तहरीर पर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में सलाखों के पीछे भेज दिया है। अल्मोड़ा तहसील क्षेत्र के एक राजस्व गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की बीते 13 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य बिगड़ने पर बीते 14 सितंबर को स्वजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में नाबालिग छात्रा की विभिन्न जांच की गई। जिसमें नाबालिग छह माह की गर्भवती निकली और दवा के सेवन से गर्भ में ही छह माह के भ्रूण की मौत होने की पुष्टि हुई।

चिकित्सकों ने पीड़िता के स्वजनों को जानकारी दी और जैसे-तैसे इलाज कर नाबालिग की जांच बचाई। परिजनों ने अपनी पुत्री से पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाला एक 20 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद परिजनों ने राजस्व पुलिस के पास जाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल ने बताया कि नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को छह माह हो गए है। आरोपी के भय से वह इसकी शिकायत परिजनों से नहीं कर पाई। बालिका के बयान लेने के बाद आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments