Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डमरम्मत के बजट का आकार भी बढ़ गया देहरादून- मसूरी रोड पर...

मरम्मत के बजट का आकार भी बढ़ गया देहरादून- मसूरी रोड पर ग्लोगी में भूस्खलन का क्षेत्र बढ़ा

देहरादून- मसूरी रोड पर ग्लोगी के पास भूस्खलन की समस्या बढ़ी है, अब इसकी समस्या को दूर करने के लिए अधिक बजट की मांग की गई। इसका संशोधित आगणन भेजा गया। अब समस्या दूर करने के लिए करीब 31 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा मरम्मत के काम में ही अधिक समय लगेगा।मसूरी- देहरादून रोड पर ग्लोगी के पास भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। ऐसे में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में ट्रीटमेंट के लिए अगस्त-2023 में योजना स्वीकृत की गई, उस समय काम पर करीब 22 करोड़ खर्च का बजट रखा गया।

यह बजट आपदा प्रबंधन विभाग से मिलना था। इसके बाद दिसंबर-2023 से काम को शुरू किया। लोक निर्माण विभगा के अधिकारियों के अनुसार बाद में संबंधित क्षेत्र में और भूस्खलन होने के साथ कटाव हुआ। अब भूस्खलन का एरिया 60 मीटर चौड़ाई और 100 मीटर लंबाई में है। इसके बाद लोनिवि ने आपदा प्रबंधन विभाग के पास काम के लिए संशोधित आगणन करीब 31 करोड़ का भेजा है, जिसको लेकर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। इसके अलावा पहले जो काम इस साल मानसून से पहले जून तक पूरा होने की उम्मीद थी, वह खत्म हो गई है। अब सितंबर के बाद ही कार्य पूरे होने के आसार लग रहे हैं।

आगणन का परीक्षण किया जा रहा
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन कहते हैं कि लोनिवि का रिवाइज इस्टीमेट मिला है, उसका परीक्षण किया जा रहा है। जल्द फैसला लिया जाएगा। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार कहते हैं कि क्योंकि प्रभावित भूस्खलन की जगह का 25 प्रतिशत तक का क्षेत्र बढ़ा है, ऐसे में उसके ट्रीटमेट के लिए रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया है। काफी काम हो चुका है, लेकिन भूस्खलन का क्षेत्र बढ़ने से उसकी मरम्मत में और समय लगेगा। रही बात काम बंद होने की तो बीच में त्योहार के कारण श्रमिक आदि अपने घरों को गए थे, ऐसे में कार्य की गति कम हुई थी, बंद होने जैसी बात नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments