Monday, April 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसमाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट स्थायी तौर पर दोहरी...

समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट स्थायी तौर पर दोहरी पेंशन ले रहे 970 लोगों की रकम रोकी

समाज कल्याण विभाग ने दोहरी पेंशन ले रहे 970 लोगों की पेंशन स्थायी तौर पर रोक दी है। इसके साथ ही मामले की रिपोर्ट भी शासन को भेजी है। अब शासन स्तर से आगे दोहरी पेंशन लेने वालों से वसूली समेत अन्य कार्रवाई को लेकर फैसला हो सकेगा। करीब 12 साल से विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले 1377 कर्मचारी दोहरी पेंशन ले रहे थे। यह खुलासा कैग के डाटा विश्लेषण व सत्यापन से हुआ था, इस संबंध में कैग ने एक पत्र शासन को भेजा था। इसके बाद खलबली मच गई थी। समाज कल्याण विभाग ने तत्काल मामले की जांच शुरू की, जिसमें 1377 दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे थे। इसमें मृत्यु और सत्यापन के बाद 407 को पोर्टल से हटा दिया गया था।

समाज कल्याण विभाग ने पहले शेष 970 लोगों की फरवरी माह की पेंशन रोकने के साथ ट्रेजरी विभाग से ऐसे कर्मचारियों के बारे में जानकारी मांगी थी। अब मामले में समाज कल्याण विभाग ने मामले में विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी है, इसमें कर्मचारी किस-किस विभाग से दोहरी पेंशन ले रहे थे, उसकी जानकारी आदि दी गई है। इसके अलावा 970 लोगों की फिलहाल स्थायी तौर पर पेंशन को रोक दिया है। इस संबंध में समाज कल्याण निदेशक संदीप तिवारी ने संबधित कर्मचारियों की स्थायी तौर पर पेंशन रोकने और रिपोर्ट शासन को भेजने की पुष्टि की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments