Wednesday, February 4, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डअंधड़ ने ठप की बिजली लाइनों पर गिरे पेड़ तीन पोल टूटे

अंधड़ ने ठप की बिजली लाइनों पर गिरे पेड़ तीन पोल टूटे

हल्द्वानी। शहर में अंधड़ के कारण जगह-जगह पेड़ गिर गए। बिजली लाइनों पर टहनियां गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजलीकर्मी देर रात तक आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटे रहे। इस बीच शहर की चार लाख से अधिक आबादी को डेढ़ घंटा तक बिन बिजली रहना पड़ा। पेड़ गिरने से शहर में कई जगह ट्रैफिक भी बाधित हो गया। बुधवार शाम करीब सात बजे अंधड़ के दौरान यूपीसीएल ने बिजली सप्लाई रोक दी थी। इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली सप्लाई डेढ़ घंटे से अधिक समय तक ठप रही।

अंधड़ थमने के बाद सप्लाई बहाल करने पर कई क्षेत्रों में लाइन ब्रेकडाउन हो गई। पेट्रोलिंग करने पर पता चला कि काठगोदाम, बिठौरिया, मुखानी, गौलापार, कुसुमखेड़ा समेत कई क्षेत्रों में बिजली लाइनों पर पेड़ व टहनियां गिरी हैं। यूपीसीएल के ईई बेगराज सिंह ने बताया कि कालाढूंगी रोड पर बिजली के तीन पोल टूट गए। लाइनों को दुरुस्त करने का काम देर रात तक चलता रहा। प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लाइनों को बिठौरिया में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments