Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डनैनीझील में तैरते कछुए बने लोगों के आकर्षण का केंद्र

नैनीझील में तैरते कछुए बने लोगों के आकर्षण का केंद्र

नैनीताल। नैनीझील में इन दिनों तैरते कछुए लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विशेषज्ञ किसी व्यक्ति की ओर से कछुए को झील में डालने की बात कह रहे हैं। नैनीझील में इन दिनों कछुओं का दिखाई देना चर्चा का विषय बना हुआ है। झील में कछुए दिखाई देने से लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार झील में कछुए देखे हैं। जीव विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि पहली बार झील में कछुआ देखे जाने की जानकारी मिली है। झील में कछुए ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह सकते हैं क्योंकि झील का परिवेश कछुए के जिंदा रहने के लिए सही नहीं है। झील में किसी व्यक्ति द्वारा कछुआ डालने की संभावना है। रेंजर आनंद राम टम्टा ने बताया कि टीम की ओर से झील किनारे कछुए को खोजा जा रहा है। कछुए का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments