स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत के निवासियों के लिए राहत की खबर है। थाना लक्ष्मणझूला के पीछे बने ट्रंचिंग ग्राउंड में सालों से जमा गंदगी को साफ करने का काम तेजी से चल रहा है।नगर पंचायत की ओर से लगभग 45 लाख रुपये के बजट से इस कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। भारी वाहनों (ट्रकों) के जरिए इस कचरे को मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है। अब तक कई टन कूड़ा हटाया जा चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को जल्द ही दुर्गंध और गंदगी से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में सैकड़ों होटल, कैंप, रेस्टोरेंट और धर्मशालाएं संचालित हो रही हैं। इन जगहों से प्रतिदिन कई टन कूड़े निकलता है। निकाय की ओर से थाना लक्ष्मणझूला के पीछे बने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े को जमा किया जाता है।ट्रंचिंग ग्राउंउ में रिसाइकलिंग की व्यवस्था नहीं होने से यहां कूड़े का पहाड़ बन गया था। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही थी। पर्यटक स्थल होने के कारण क्षेत्र में वर्षभर हजारों की तादाद में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। पर्यटक, यात्री और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए निकाय की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई।करीब 45 लाख की योजना से कूड़े की सफाई की जा रही है। निकाय की वार्ड नंबर दो सभासद सुरुचि अवस्थी ने बताया कि गंदगी के कारण यात्री और स्थानीय लोग परेशान हो रहे थे। निकाय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। करीब 45 लाख का बजट स्वीकृत होने के बाद कूड़े का उठान शुरू किया गया।निकाय की ओर से करीब 45 लाख के बजट से ट्रंचिंग ग्राउंड की सफाई की जा रही है। जमा कूड़े को मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है। – दीपक शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक
45 लाख के बजट से साफ होगा ट्रंचिंग ग्राउंड
RELATED ARTICLES







