Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डसुंदरखाल के ग्रामीणों ने किया गर्जिया चौकी का घेराव

सुंदरखाल के ग्रामीणों ने किया गर्जिया चौकी का घेराव

रामनगर। वन ग्राम सुंदरखाल के ग्रामीणों ने सोमवार को गर्जिया चौकी का घेराव कर गांव में कच्ची शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से कच्ची शराब बेची जा रही है। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने गांव में कच्ची शराब की बिक्री जल्द बंद कराने की मांग की। इस दौरान मनोनीत ग्राम प्रधान पूरन चंद्र, शिव लाल, दिनेश चंद्र, गौरी देवी, मनोहर लाल, इंद्रराम, सरस्वती देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments