Wednesday, February 4, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डमैदानों में शुष्क रहेगा मौसम ठंड से मिलेगी राहत पहाड़ों में बर्फबारी...

मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम ठंड से मिलेगी राहत पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।खासकर प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो चार फरवरी तक प्रदेशभर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। हालांकि पांच फरवरी से मौसम शुष्क होगा और ठंड से राहत मिलेगी। शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज धूप खिली तो तापमान में इजाफा देखने को मिला। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन की चटक धूप का असर रात के पारे पर भी पड़ा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments