Friday, March 13, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डमहिला को था मार डाला देवल में लगाए गए पिंजरे में फंसा...

महिला को था मार डाला देवल में लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

रुद्रप्रयाग-विकासखंड जखोली से लगे देवल गांव में लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। गुलदार के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुलदार आदमखोर है या नहीं यह वन्य जीव विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण के बाद स्पष्ट होगा।बीते 25 फरवरी की शाम को खेत में घास काट रही सत्येश्वरी देवी (65) को गुलदार ने मार डाला था। पूर्व में भी गुलदार द्वारा पांच महिलाओं को घायल करने की घटनाएं इसी क्षेत्र के आसपास की थी। वन विभाग की टीम द्वारा जनजागरुकता एवं सावधानी बरतने की अपील की गई। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की 32 सदस्यीय टीम गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने और पकड़ने के लिए 25 ट्रेप कैमेरे, ड्रोन, चार पिंजरे लगाए गए।अ थक प्रयासों के बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार का वन्यजीव विशेषज्ञ के द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments