Sunday, December 21, 2025
advertisement
Homeअपराधमहिला की हालत गंभीर केस दर्ज पत्नी के चरित्र पर था संदेह...

महिला की हालत गंभीर केस दर्ज पत्नी के चरित्र पर था संदेह ईंट से सिर पर कई वार कर किया अधमरा

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ला में बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे के करीब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ईंट से प्रहार कर दिया। उसके सिर पर कई वार किए। वह खून से लथपथ होकर गिरी तो पति भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया और घायल को लेकर एसटीएच आए। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना का कारण पति का पत्नी के चरित्र पर शक करना था।बनभूलपुरा के 13 बीघा पानी की टंकी इंदिरानगर में इंतजार अपनी पत्नी शाहीन (50) के साथ रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपती के बीच घरेलू विवाद के कारण आए दिन तकरार होते रहती थी। उनके अनुसार इंतजार अपनी पत्नी पर संदेह करता था और आए दिन उसे मारता था। बृहस्पतिवार की दोपहर उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। शाहीन कुछ समझ पाती इससे पहले ही इंतजार ने ईंट से उसके सिर पर कई वार कर दिए।

फोरेंसिक टीम ने की जांच
इस घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद इंतजार मौके से भाग गया। पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने शाहीन को एसटीएच में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख परिजनों ने रेफर कराते हुए निजी अस्पताल में दाखिल कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी बनभूलपुरा सुशील कुमार ने बताया कि घटनास्थल को सील कर दिया गया जबकि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। पारिवारिक विवाद सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। – नितिन लोहनी, सीओ

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments