Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डमानसून की विदाई से पहले तेज दौर की बारिश होने के आसार

मानसून की विदाई से पहले तेज दौर की बारिश होने के आसार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, कुमाऊं के बागेश्वर जिले के कुछ हिस्से में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, मानसून की विदाई से पहले पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है।

बारिश के कारण प्रदेश में सड़कों का बुरा हाल है। हाईवे जगह-जगह बंद है। वहीं कई जगह भूस्खलन ने लोगों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। आज गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बोल्डर-पत्थर आने से जगह-जगह बंद हैं। कुछ जगह बीआरओ हाईवे खोलने में जुटी है, लेकिन कई जगह फंसे लोग ही रास्ता खोलने में जुट गए हैं। बारिश के साथ लगातार बोल्डर पत्थर गिरने से समस्या बनी हुई है।

लोगों को किया जा रहा विस्थापित
उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत के बफर जोन में रहने वाले परिवार विस्थापित होंगे। जिला प्रशासन ने वरुणावत पर्वत पर हुए भूस्खलन के बाद बफर जोन को सुनिश्चित करने के लिए यहां रहने वाले परिवारों को विस्थापित करने की योजना प्रस्तावित की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments