Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डमचा हड़कंप एक्शन में वन विभाग हल्द्वानी के खाली प्लॉट में पड़े...

मचा हड़कंप एक्शन में वन विभाग हल्द्वानी के खाली प्लॉट में पड़े मिले गुलदार के दो शावक

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित डीपीएस स्कूल के समीप आबादी वाले क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में गुलदार के नवजात बच्चे पाए जाने से इलाके में हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग उमेश तिवारी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मौका मुआयना किया। डीएफओ उमेश तिवारी ने बताया एक महिला घास काटने के लिए जा रही थी। तभी उसने खाली प्लॉट में दो गुलदार के नवजात बच्चों को देखा। महिला ने तुरंत गांववालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया। गुलदार के शावक मिलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वहां से हटाया। जिसके बाद वन विभाग की टीम गुलदार के शावकों की निगरानी कर रही है।

डीएफओ उमेश चंद्र तिवारी ने बताया जांच पड़ताल में पाया गया कि मौके पर दो शावक हैं। जिसमें एक शावक मृत अवस्था में था। उन्होंने बताया प्रथम दृश्य प्रतीत हो रहा है कि गुलदार एक दिन पहले ही इन शावकों को जन्म दिया होगा। उन्होंने बताया इन शावकों की निगरानी वन विभाग की टीम द्वारा की जा रही है। संभवत गुलदार रात्रि में आकर अपने शावकों को ले जा सकती है। उन्होंने कहा अगर शावकों को रेस्क्यू करते हैं तो गुलदार अपने बच्चों को वहां नहीं पाने की स्थिति में आक्रामक हो सकती है। शावकों की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम को लगाया गया है। इसके अलावा आसपास के लोगों को वहां जाने से रोका जा रहा है। सात ही उन्होंने सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments