Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डशहर में दिनभर लगता रहा जाम रेंगरेंग कर चले वाहन

शहर में दिनभर लगता रहा जाम रेंगरेंग कर चले वाहन

वीकेंड पर तीर्थनगरी में लगने वाले जाम से स्थानीय लोग और पर्यटकों को निजात नहीं मिल पा रही है। त्योहारी सीजन और वीकेंड पर सैलानी तपोवन, मुनि की रेती क्षेत्र में लगने वाले जाम से परेशान हो जाते हैं।लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर भी रत्तापानी, घट्टूगाड़, गरुड़चट्टी आदि जगहों पर दिनभर जाम रहा। जाम के कारण राफ्टिंग व्यावसायियों के कारोबार में भी गिरावट देखने को मिला। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस कर्मचारियों के पसीने छूट गए।दीपावली पर्व और वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई समेत विभिन्न प्रांतों के पर्यटक लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम आदि क्षेत्रों में राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं। सैलानी शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस आदि राफ्टिंग प्वाइंटों से राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हैं।

रविवार सुबह से ही गंगा में रंग बिरंगी राफ्टें तैरती हुई नजर आई। भीड़ के कारण राफ्टिंग के कारोबार में उछाल के बजाय गिरावट रही। राफ्टिंग व्यवसायी जीतपाल सिंह हुकम रावत, राज सिंह, आकाश त्रिपाठी, हिमांशु बोरा, दिनेश भट्ट, भगवान सिंह रावत, अनुभव पयाल, नरेश कुमार ने बताया कि अन्य दिनों में उनकी एक राफ्ट सुबह से शाम तक तीन से चार चक्कर मार देती है।वीकेंड पर जाम के कारण उनकी राफ्ट एक या दो चक्कर ही मार पाते हैं। कई राफ्टिंग कारोबारियों का एक दिन भी एक ही चक्कर लग पाता है। चंद्रभागा पुल, कैलासगेट, खारास्रोत, तपोवन से ब्रह्मपुरी तक लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। मुख्य बाजार कोयलघाटी, पुरानी चुंगी, घाट चौक, देहरादून तिराहा, चंद्रभागा पुल आदि जगहों पर दिनभर वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments