प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक टोल फ्री रहेगा। साथ ही आशारोड़ी बैरियर पर बैरियर भी हटा दिए जाएंगे। शहर में वाहनों के दबाव से जाम न लगे इसके लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे लोकार्पण व देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढ़ी कैंट परिसर में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होना है। बड़ी संख्या में लोगों के प्रतिभाग करने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा है।सीमावर्ती व पर्वतीय जनपदों से बसें व निजी वाहनों के अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचने की संभावना के चलते टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने और शहर को जाम मुक्त रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का टोल नहीं वसूला जा सकेगा।
आशारोड़ी के बैरियर भी नहीं होंगे 14 को लच्छीवाला में फास्ट टैग से नहीं लगेगा टोल
RELATED ARTICLES







