Monday, November 24, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डमौके पर हुई मौत बलदौड़ा पुल के पास महिला के ऊपर पहाड़ी...

मौके पर हुई मौत बलदौड़ा पुल के पास महिला के ऊपर पहाड़ी से गिरा बोल्डर

बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बलदौड़ा पुल के पास वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत महिला के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। इस दौरान महिला की मौत हो गई। घटना करीब 12.30 बजे की है। वन विभाग की नर्सरी में काम करने वाली महिला सुमन देवी(40) पत्नी हरीश चंद नैनवाल की पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई। गोविंदघाट थाना प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि महिला सुमन देवी मेखुरा कर्णप्रयाग की रहने वाली थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियागया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments