Thursday, April 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डराजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर होगा संचालन स्मार्ट ई-बसों में...

राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर होगा संचालन स्मार्ट ई-बसों में सफर का ले सकेंगे आनंद

ऋषिकेश और विकासनगर के रुद्रपुर क्षेत्र के लोग अब स्मार्ट सिटी की ई-बसों में सफर का आनंद ले सकेंगे। स्मार्ट सिटी ने राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर ई-बस संचालन करने का निर्णय लिया है। इन रूटों पर ट्रायल भी पूरा हो चुका है। अब जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और इको फ्रेंडली हैं। करीब तीन साल पहले देहरादून में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। शहर में लोगों को यातायात सेवा मुहैया कराने वाली यह प्रमुख सेवा स्मार्ट सिटी के लिए घाटे का सौदा रही है। बसों के छोटे रूट और शहर में निजी सवारी वाली गाड़ियां और जाम इस नुकसान का कारक माना जाता रहा है।ऐसे में राजस्व बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी ने दो रूटों का विस्तार किया है। इन रूटों पर ई-बसों का संचालन होने से न सिर्फ स्मार्ट सिटी की आय में वृद्धि होगी बल्कि विकासनगर और ऋषिकेश क्षेत्र के लोगों को परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments