Friday, February 13, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डबातों में उलझाकर ठगे 50 हजार कुंडल भी ले गए बैंक से...

बातों में उलझाकर ठगे 50 हजार कुंडल भी ले गए बैंक से घर लौट रही बुजुर्ग महिला को किया सम्मोहित

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर मोड़ के पास बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रही बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर 50 हजार ठग लेने का मामला सामने आया है। टप्पेबाज महिला को बातों में उलझाकर रकम लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरें खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बृहस्पतिवार की दोपहर की है। जब पंजाब नेशनल बैक की शाखा से राजीव नगर कॉलोनी की बुजुर्ग महिला आनंदी 50 हजार रुपये निकालकर लाई थी। महिला गोविंदपुरी के एक शोरूम से आगे जूस वाले के सामने पहुंचीं तो उन्हें अज्ञात व्यक्तियों ने रोक लिया।

बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया। इसके बाद बैंक से निकाली गई 50 हजार की रकम उनसे ले ली और कुंडल भी उतरवा लिए। देखते ही देखते टप्पेबाज मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद उन्हें ठगी होने का पता चला। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना की गई। सूचना पर एसएसआई खेमेंद्र गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

लगातार सामने आ रहे टप्पेबाजी के मामले
टप्पेबाजी की ये कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले शिवालिक नगर में घर में घुसकर महिला को सम्मोहित कर टप्पेबाज कंगन, कुंडल लेकर फरार हो गए थे। करीब एक माह पूर्व टिबड़ी मोड़ क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात सामने आई थी, जिसमें एक महिला को झांसे में लेकर नकदी ठगी गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments