Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डये सुविधा भी मिल सकेगी त्रिवेणीघाट पर महिला श्रद्धालुओं के लिए पिंक...

ये सुविधा भी मिल सकेगी त्रिवेणीघाट पर महिला श्रद्धालुओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा

नगर निगम प्रशासन ने त्रिवेणी घाट के शौचालय को पिंक टाॅयलेट में परिवर्तित किया है। इसमें वेटिंग हॉल के साथ ही फीडिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है। अब महिला श्रद्धालुओं व पर्यटकों को त्रिवेणी घाट पर पिंक टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां पहले से मौजूद शौचालय को नगर निगम प्रशासन ने पिंक टॉयलेट का रूप दिया है। पूर्व में शहर क्षेत्र में एक भी पिंक टाॅयलेट नहीं था। जिससे महिला पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतें होती थी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि त्रिवेणी घाट पर स्थित शौचालय में स्नानागार, चेंजिंग रूम, वेटिंग हॉल के अलावा बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था भी है। निगम प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी
शहर में गंदगी से पटे नालों की सफाई के लिए निगम प्रशासन ने टेंडर जारी कर दी है। वहीं नाला गैंग की संख्या भी बढ़ाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी निगम क्षेत्र में मात्र एक ही नाला गैंंग है। जिससे 40 वार्डों में नालों की सफाई में दिक्कतें आती है। निगम प्रशासन का कहना है कि 10 वार्ड के लिए एक नाला गैंग बनाई जाएगी। कुल चार नाला गैंग बनाई जाएंगी। त्रिवेणी घाट के शौचालय को पिंक टॉयलेट का रूप दिया गया है। यहां स्नानागार, चेंजिंग रूम व बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है। शहर में नालों की सफाई के लिए निविदा जारी कर दी गई है। – चंद्रकांत भट्ट, सहायक, नगर आयुक्त, ऋषिकेश

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments