Wednesday, April 8, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डऐसे बचाई जान देवदूत बना आरपीएफ कर्मी चलती ट्रेन में चढ़ने के...

ऐसे बचाई जान देवदूत बना आरपीएफ कर्मी चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर प्लेटफार्म के बीच फंसा यात्री

उत्तराखंड के रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गए। इसी बीच वहां पर तैनात आरपीएफ कर्मी ने मुस्तैदी दिखाते हुए फंसे यात्री को बाहर खींच लिया और उनकी जान बच गई। रविवार को देहरादून एक्सप्रेस संख्या 14120 देहरादून से काठगोदाम जा रही थी। रुद्रपुर स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन काठगोदाम के लिए रवाना हो रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म पर सामान लेनेउतरे यात्री चलती ट्रेन में एसी कोच पर चढ़ने लगे। चलती ट्रेन में कोच का बंद दरवाजा खोलने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में फंस गए। इसी बीच प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल विकास ने मुस्तैदी दिखाते हुए फंसे गए यात्री को खींचकर बाहर निकाल दिया। इस दौरान यात्री के पैरों में खरोंचे आई। यात्री ने कांस्टेबल को जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।आरपीएफ इंस्पेक्टर तरूण वर्मा ने बताया कि यात्री को उसी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments