Saturday, November 8, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

प्रदेश में आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम सोमवार यानि आज कुछ स्थानों पर राहत देने वाला रहेगा। पर्वतीय जनपदों के लिए कुछ क्षेत्रों में थोड़ी देर के लिए तेज बारिश देखने को मिल सकती है। प्रदेश के बाकी इलाकों में मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। आज सुबह राज्य के अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहा।

प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश। प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर अगले 24 घंटे के लिए रुकता हुआ दिखाई देगा। राज्य में अधिकतर जिले बारिश से मुक्त रहने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जनपदों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान इन पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने जैसी स्थिति भी दिखाई देगी।

बारिश से जनजीवन प्रभावित। प्रदेश में देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के भी कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारी बारिश से बीते दिनों जनजीवन प्रभावित हो गया। साथ ही कई संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर थमा नहीं हैं और बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments