Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डकालसी बस हादसा तीन लोगों की हुई थी मौत मजिस्ट्रियल जांच के...

कालसी बस हादसा तीन लोगों की हुई थी मौत मजिस्ट्रियल जांच के बाद बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य राजमार्ग पर बीते मंगलवार को हुई बस दुर्घटना के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के बाद लोक निर्माण विभाग पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। राजस्व पुलिस ने विपरीत दिशा से पास देने के कारण बस चालक हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के पोपाट निवासी दिनेश कुमार के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस क्वानू के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में दो महिला समेत तीन लोगोंं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं बस सवार 33 लोग घायल हुए थे।

दुर्घटना की तकनीकी जांच में प्रथम दृष्ट्या में बस चालक की ओर से ट्रक को साइड देने के लिए बस को विपरीत दिशा में मोड़ा गया था। इस लापरवाही पर राजस्व पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि दुर्घटना स्थल पर सड़क के किनारे बने पुश्ता धंसने के कारण बस खाई में गिरी थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए पुश्ते की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।एसडीएम चकराता डॉ. हर्षिता सिंह ने बताया दुर्घटना की नियमानुसार मजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप संबंधित व्यक्तियों व विभाग के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments