Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डरोडवेज की दिल्ली रूट पर वाॅल्वो की तीन बस सेवाएं ठप

रोडवेज की दिल्ली रूट पर वाॅल्वो की तीन बस सेवाएं ठप

हल्द्वानी। परिवहन निगम की तीन वाॅल्वो बसों का अनुबंध बृहस्पतिवार को खत्म हो जाएगा। दिल्ली रूट पर चलने वालीं इस बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। काठगोदाम डिपो प्रबंधन ने बुधवार से ही इन बसों का संचालन रोक दिया है। डिपो के पास अब केवल दो वाॅल्वो रह गई हैं। दिल्ली मार्ग पर हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की पांच-पांच वाॅल्वो बसों का संचालन किया जा रहा था। काठगोदाम डिपो की रात 11.30 बजे, सुबह 10.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे वाली वाॅल्वो बस सेवा बंद हो गई है। बीती तीन अगस्त को भी दो बसों का अनुबंध खत्म हो चुका है। ऐसे में अब दिल्ली रूट पर केवल सात वाॅल्वो बसों का ही संचालन किया जाएगा। काठगोदाम डिपो इंचार्ज रघुवीर चौधरी ने बताया कि 21 अगस्त को अनुबंध खत्म हो रहा है, ऐसे में बसें रूट पर नहीं भेजीं।

चालक मिले, आठ टेंपो ट्रैवलर रूट पर दौड़ेंगे
रोडवेज प्रबंधन हाल ही में मिले आठ नए टेंपो ट्रैवलरों का संचालन नई व्यवस्था के तहत करेगा। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार चालकों की कमी के कारण चार से अधिक वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। अब चालकों की व्यवस्था कर दी है। बुधवार से सभी टेंपो ट्रैवलरों को नैनीताल रूट पर चलाना शुरू कर दिया है।

राजधानी के यात्री घटे
हल्द्वानी। रविवार के बाद से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है। भीड़ बढ़ने पर जहां दिल्ली रूट पर 54 बसों का संचालन किया गया वहीं बुधवार को 30 बसें ही इस मार्ग पर संचालित की गईं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments