Saturday, February 28, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डयमुना के मध्य में नहा रहे पर्यटक जान को जोखिम में डालकर

यमुना के मध्य में नहा रहे पर्यटक जान को जोखिम में डालकर

विकासनगर से उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश की सीमाएं लगती हैं। हरियाणा और पंजाब भी विकासनगर के पास हैं। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। रविवार को दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और देहरादून के पर्यटक पहुंचे। नदी के किनारे करीब डेढ़ किलोमीटर तक भीड़ नजर आ रही थी। सड़क के किनारे और खाली प्लॉट पर्यटकों और स्थानीय लोगों के वाहनों से ठसाठस भरे हुए थे। सुरक्षा के लिहाज से कटापत्थर को जाने वाला मुख्य द्वार बंद था। सड़क से नदी के किनारे जाने के लिए कई रास्ते निकले हुए हैं। पर्यटक और स्थानीय लोग किनारे पर पानी कम होने के चलते नदी के मध्य में नहा रहे थे। कई पर्यटक और स्थानीय लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ नदी में मध्य में नहाते हुए दिख रहे थे।

यमुना के बेहद संवेदनशील पिकनिक स्पॉट कटापत्थर में लगातार डूबने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार पर्यटक और स्थानीय लोग नदी के किनारों पर पानी कम होने के कारण बीच में जाकर नहाते हैं। उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं होता है। ऐसे में उन्हें जान गंवानी पड़ जाती है। वीकेंड पर रविवार को गर्मी से निजात पाने के लिए करीब 1500 पर्यटक और स्थानीय लोग कटापत्थर पहुंचे। कई लोग जान जोखिम में डालकर यमुना के मध्य में जाकर नहा रहे थे। उन्हें अपनी जान का कोई परवाह नहीं था।कोतवाली प्रभारी विकासनगर राजेश साह ने बताया कि कटापत्थर के लिए जाने वाले मुख्यद्वार को बंद किया गया है। जल पुलिस पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किनारों पर ही नहाने के लिए सचेत करती है। कोतवाली पुलिस की ओर से वीकेंड पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदी के मध्य में न जाने की अपील जाती है। नदी में गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील है कि वह नदी कि किनारे पर नहाएं।

यमुना नदी में अब तक हुई डूबने की घटनाएं
28 अगस्त 2020– कटापत्थर क्षेत्र में नदी में डूबने से सबल निवासी कटापत्थर की मौत।
10 सितंबर 2020 – कटापत्थर में दोस्त का जन्मदिन मनाने आए जम्मू कश्मीर निवासी खालिद की यमुना नदी में डूबने से मौत।
12 सितंबर 2020 – हथियारी में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए देहरादून के प्रेमनगर निवासी आशीष रावत की यमुना नदी में डूबने से मौत।
11 अक्टूबर 2020 : कटापत्थर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए देहरादून के यमुना कॉलोनी निवासी हन्नी की यमुना नदी में डूबने से मौत।
1 नवंबर 2020 – कटापत्थर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए भाऊवाला निवासी आनंद की यमुना नदी में डूबने से मौत।
2 अक्टूबर 2023 – कटापत्थर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए सेलाकुई निवासी आशियान की यमुना नदी में डूबने से मौत।
6 अप्रैल 2024 – कटापत्थर में बाबूगढ़ निवासी डाकपत्थर महाविद्यालय के बीकाम प्रथम वर्ष के छात्र शिवम भटनागर की यमुना नदी में डूबने से मौत।
13 अप्रैल 2024 – कटापत्थर के पास डुमेट में पिथौरागढ़ निवासी ऋतिक उपाध्याय और अल्मोड़ा निवासी संदीप राणा की यमुना नदी में डूबने से मौत।
25 अप्रैल 2024 – कटापत्थर भट्टा रोड, विकासनगर निवासी किशोर उमर की यमुना नदी में डूबने से मौत।
17 मई 2024 – लालढांग में टोंस नदी में डूबने से हिमाचल के किशोर अनुराग चौहान की मौत।
6 जून 2024 – ओशो आश्रम के पास गाजियाबाद के इंद्रापुरम निवासी मृणाल की यमुना नदी में डूबने से मौत।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments