Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeखास खबरसीकर में दर्दनाक हादसा; आगे चल रहे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार...

सीकर में दर्दनाक हादसा; आगे चल रहे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर रविवार दोपहर कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार सात लोग जिंदा जल गए। कार में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे। पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्कल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुल पर कार अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे के बाद कार में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार सवार मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद फतेहपुर शेखावाटी पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments