Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डपरिवहन विभाग ने ओवरलोड 105 वाहन पकड़े

परिवहन विभाग ने ओवरलोड 105 वाहन पकड़े

बाजपुर। दो दिन पहले हाईवे पर हुए भीषण हादसे के बाद से परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की चार टीमों ने हाईवे सहित अन्य मार्गों पर संघन अभियान चलाकर 105 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इसमें 15 वाहनों को सीज कर दिया। इससे वाहन चालकों में खलबली मच गई। एआरटीओ की टीम देखते ही कई चालक कुछ दूरी से लौटते नजर आए। बीते बृहस्पतिवार को हाईवे पर भूसी से भरा ओवरलोड ट्राॅला पलटने से कार सवार नाजिम की मौत हो गई थी। हादसे के बाद शुक्रवार से काशीपुर एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की चार टीमों ने संघन अभियान शुरू किया है। शनिवार को क्षेत्र में परिवहन टीमों ने काशीपुर-रुद्रपुर हाईवे, हल्द्वानी स्टेट हाईवे, रामपुर रोड, बाजपुर दोराहा रोड सहित अन्य क्षेत्रों में भूसी, खनन सहित अन्य माल लदे ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ की।एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत खनन, भूसी और अन्य सामान से माल लदे 105 वाहनों को पकड़ा। इसमें 90 वाहनों का चालान किया गया जबकि 15 को सीज किया है। बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments