Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डवुडबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कल

वुडबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कल

रुद्रपुर। वुडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रदेश की सीनियर व जूनियर महिला-पुरुष टीम के चयन को लेेकर दूसरे चरण का ट्रायल 14 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल सुबह 10 बजे लायन क्रिकेट अकादमी में होगा। चयनित खिलाड़ी 14 से 17 मई तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित 20वीं सीनियर महिला-पुरुष और 14वीं जूनियर बालक-बालिका वुडबॉल चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में सीनियर वर्ग के साथ-साथ अंडर-19 जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।चयन समिति के समन्वयक डॉ. नागेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर वर्ग के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है जिसमें खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2007 से पूर्व नहीं होना चाहिए। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र के रूप में आधार कार्ड की प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी खिलाड़ियों को खेल की निर्धारित वेशभूषा में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments