Sunday, April 12, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डदो की मौत एक घायल कोटद्वार में हादसा दिल्ली की कार अनियंत्रित...

दो की मौत एक घायल कोटद्वार में हादसा दिल्ली की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

उत्तराखंड के पौड़ी में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है। पोखारी निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से कार बुक कर अपने गांव आया था। कार चालक ने परिवार को खाल्यूंडांडा स्टैंड पर उतारा और खाल्यूंडांडा भौन मोटर मार्ग से होकर वापस दिल्ली की ओर लौटने लगा। कुछ दूर जाकर ही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रमेश लाल मैरा के लिए बैठे थे और प्रदीप दिल्ली से ही बैठकर आए थे । रमेश लाल और प्रदीप की मौके पर मृत्यु हो गई और ड्राइवर घायल है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments