Monday, March 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डदो लाख 16 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

दो लाख 16 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

रामनगर। इस वर्ष प्रदेश में दो लाख 16 हजार 373 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देंगे। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षार्थियों का आंकड़ा जारी कर दिया है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की तैयारी भी शुरू कर दी है। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के 3600 से अधिक स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन भरे गए। इस साल 2,16,373 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल में 112744 और इंटरमीडिएट में 103629 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में 56054 छात्र, 56690 छात्राएं और इंटरमीडिएट में 50443 छात्र और 53186 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। छात्रसंख्या जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments