Friday, February 27, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डकर्मचारियों को पीटने का आरोप वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में...

कर्मचारियों को पीटने का आरोप वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

आशारोड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तोड़फोड़, मारपीट और हंगामा करने के मामले में क्लेमेंटटाउन पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र कुमार बेडवाल ने थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर देकर बताया था कि कुछ व्यक्तियों ने आशारोड़ी रेंज कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की, गाली-गलौच व मारपीट की और राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान कार्यालय परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन में नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। बीती 22 फरवरी को वैभव गौड़ और साजिद शाह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान घटना में कृष्णा राठौर (32 वर्ष) निवासी टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन और सिद्धांत राणा (27 वर्ष) निवासी तेलपुर चौक मेहूंवाला माफी की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments