Wednesday, February 4, 2026
advertisement
Homeअपराधदो लोग हिरासत में चौकी के पास युवक पर चाकू से हमला

दो लोग हिरासत में चौकी के पास युवक पर चाकू से हमला

हल्द्वानी के मंगलपड़ाव पुलिस चौकी से चंद कदम दूर दुकान में घुसकर चाकू से हमले में युवक लहूलुहान हो गया। उसे तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उसके होंठ से लेकर नाक के पास तक 13 टांके आए हैं।घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी विनय राजपूत (21) सब्जी मंडी में गौतम मोंगा की दुकान में काम करता है। शुक्रवार को भी वह काम पर गया था। उसने दुकान के बाहर ही अपनी स्कूटी खड़ी की थी। दोपहर में स्कूटी हटाने को लेकर किसी युवक से उसकी कहासुनी हो गई।

विनय कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपी ने विनय पर हमला कर दिया। उसके साथ एक अन्य युवक भी शामिल था। हमले में विनय के होंठ से लेकर नाक तक लंबा घाव हो गया। बीच-बचाव में उसका अंगूठा भी लहूलुहान हो गया। विनय के भाई विशाल ने बताया कि हमलावर के खिलाफ मंगलपड़ाव पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।स्कूटी हटाने को लेकर हुए विवाद में युवक पर हमला करने का मामला संज्ञान में आया है, परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। – मनोज कत्याल, एसपी सिटी

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments