Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeअपराधआराघर के पास कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा दून अस्पताल...

आराघर के पास कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा दून अस्पताल के गेट पर चली गोली एक घायल

देहरादून में अलग-अलग दो घटनाएं सामने आई हैं। दून अस्पताल के पांच नंबर गेट पर गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। वहीं आराघर के पास कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घटना क़रीब साढ़े तीन बजे की है। घायल को तुरंत दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। घायल युवक का नाम दिशांत से बताया जा रहा है। चिकित्सक के मुताबिक़ युवक को पेट में गोली लगी थी। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफ़र कर दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments