Thursday, April 9, 2026
spot_img
Homeअपराधपरेड ग्राउंड के पास दो महिलाओं से छेड़खानी

परेड ग्राउंड के पास दो महिलाओं से छेड़खानी

परेड ग्राउंड के पास घूम रहीं दो महिलाओं के साथ शनिवार की रात एक युवक ने छेड़खानी की। मामले में डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे वह परेड ग्रांउड के पास से डीएल रोड की तरफ जा रही थीं। उसी वक्त परेड ग्राउंड के पास एक मनचला युवक आया। उसने छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।I

किशोरी का फोटो लगाकर बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट
साइबर अपराधियों ने एक किशोरी का फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना दिया। किशोरी के संबंध में अनरगल बातें भी लिखी गईं। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments