Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधकोकीन के साथ जिम्बाब्वे और तंजानिया के दो तस्कर गिरफ्तार

कोकीन के साथ जिम्बाब्वे और तंजानिया के दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने कोकीन की तस्करी के आरोप में तंजानिया और जिम्बाब्वे के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 33 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। दोनों आरोपी चर्चित कोबरा गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। इस गैंग से जुड़े पहले भी दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नए साल और आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए शहर में चेकिंग की की जा रही है। इसी बीच राजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग के दो सदस्य मसूरी में होने वाली एक पार्टी में कोकीन सप्लाई करने जा रहे हैं। इसी बीच चेकिंग करने वाली टीम ने कुठालगेट के पास एक कार को रोका, जिसमें दो विदेशी युवक बैठे हुए थे। इन्होंने अपने नाम प्रिंसली और मैकोजेलिस्क्वे बताए। इनमें प्रिंसली मूल रूप से तंजानिया और दूसरा जिम्बाब्वे का रहने वाला है। दोनों यहां टर्नर रोड पर रहते हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये दोनों अक्सर भारत आते रहते हैं। दिल्ली से उन्हें कोकीन सप्लाई की डिमांड मिलती है। इसके बाद वहां से कोकीन लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते हैं। यह कोकीन भी वह दिल्ली से ही लेकर आए थे। एसएसपी ने बताया कि कोबरा गैंग के सात सदस्यों को इससे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। इस गैंग से अब तक कुल 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments