Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्ड15 दिन बाद बहाल हुई अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा

15 दिन बाद बहाल हुई अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा

उप जिला अस्पताल विकासनगर में करीब 15 दिन बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली। रेडियोलॉजिस्ट ने बुधवार को 30 गर्भवती और मरीजों की जांच की। 15 दिन से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होने से 400 के करीब नंबर लगा हुआ है। ऐसे में अब भी गर्भवती और मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना होगा।पछवादून और जौनसार बावर में फिलहाल उप जिला अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध है। तीन फरवरी से सीएचसी साहिया में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। उप जिला अस्पताल में रोजाना करीब 60 गर्भवती और मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आते है। 30 की जांच होती है। अन्य को आगे की तिथि दी जाती है। उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अलिंद पोखरियाल छह जनवरी को 15 दिन के अवकाश पर चले गए थे। वैकल्पिक व्यवस्था न होने से अल्ट्रासाउंड जांच बंद हो गई थी। बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी से वापस लौटे तो अल्ट्रासाउंड की सुविधा फिर से बहाल हो गई। उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि 30 गर्भवती और मरीजों की जांच की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments