Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डब्रेक फेल होने से यूटिलिटी सड़क पर पलटी, 11 लोग घायल

ब्रेक फेल होने से यूटिलिटी सड़क पर पलटी, 11 लोग घायल

साहिया। ब्रेक फेल होने से यूटिलिटी सड़क पर पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह यूटिलिटी बडनू गांव से साहिया बाजार के लिए रवाना हुई। वाहन में नकदी फसलें भी लदी थीं। इसमें चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बराड़ गांव से कुछ पहले यूटिलिटी का ब्रेक फेल हो गया। इससे वाहन अनियंत्रित होने लगा। एक तरफ खाई देख चालक से सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क के किनारे पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे यूटिलिटी सड़क पर पलट गई। इस बीच वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

घायलों को यूटिलिटी से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर बलबीर सिंह (55) निवासी गौथान, भोपाल सिंह (67) निवासी मलेथा और शिवानी (37) निवासी बडनू, विवेक (6) पुत्र ज्ञानू निवासी बडनू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, सामो देवी निवासी गढेता, अमर सिंह चौहान निवासी दातनु, बिक्रम सिंह निवासी हमरोऊ, ज्ञानू, बलवीर सिंह, कुमारी अन्नू, मोनिका सहगल सभी निवासी बडनू को हल्की चोटें आई हैं। ब्लाक प्रमुख कालसी मठोर सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

क्षेत्रीय पटवारी मोती लाल जिन्नाटा ने बताया कि वाहन दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई। मौके पर यूटिलिटी वाहन सड़क पर पलट गया था। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। चालक की सूझबूझ से वाहन को सड़क के पहाड़ी वाली साइड पर चढा दिया। इस कारण वाहन सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि वाहन खाई की ओर नहीं गिरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया के अधीक्षक डॉ विक्रम सिंह तोमर ने कहा कि ग्यारह लोगों को अस्पताल लाया गया। इनमें तीन गम्भीर घायलों को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments