Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeअपराधवाल्मीकि परिवार ने मांगी मदद धर्म बदलने का दबाव बनाने का आरोप

वाल्मीकि परिवार ने मांगी मदद धर्म बदलने का दबाव बनाने का आरोप

बाजपुर। धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एक वाल्मीकि परिवार ने पुलिस से मदद मांगी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का पीड़ितों को भरोसा दिलाया है। शनिवार शाम गांव दियोहरी नमूना निवासी संजीव अपने परिवार को लेकर कुछ समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्हांने एसआई देवेंद्र मनराल को तहरीर सौंपी। पुलिस के सामने आरोप लगाया कि गांव के ही ईसाई समाज के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। बीते पांच नवंबर को आरोपियों ने उसके परिवार पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज की और पीटने पर उतारू हो गए। शोरगुल पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। इस दौरान वहां उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, संजीव कुमार, सुमन आदि मौजूद रहे।

कोट
दोनों परिवानों के बीच आपसी विवाद है। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। – दीपक सिंह, प्रभारी सीओ, बाजपुर

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments